Wednesday, April 29, 2020

पंजाब से जुड़ी कुछ रोचक बातें जिन्हें आपको कोई नहीं बताएगा

पंजाब (Punjab) राज्य भारत के उत्तर-पश्चिम में स्थित है. अब बात पंजाब की हुई है तो आप सभी के दिमाग में गिद्दा, भंगड़ा, लस्सी, मक्के की रोटी और सरसों का साग यही सब चलने लगा होगा पर आज हम आपको पंजाब से जुड़े कुछ रोचक तथ्य बताएंगे जिनसे आपलोग वाकिफ नहीं होंगे.
https://youtu.be/dcs1OqB73KA



पंजाब को 'स्वर्ण फसल की धरती' के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इस प्रदेश की धरती बहुत ही उपजाऊ है.

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री भारत में सबसे तेज़ गति से बढ़ने वाली फिल्म इंडस्ट्री है |

पंजाब कि राजधानी चंड़ीगढ़ है, इस शहर कि सभ्यता और संस्कृति को देखने के लिए पर्यटक आते हैं | 

पंजाब का प्रसिद्ध डांस भंगड़ा (bhangra) है पहले इसे केवल फसल काटने के दौरान ही किया जाता था लेकिन इसके विशेष ढंग के कारण इसे वैश्विक स्तर पर पहचान मिल गई |

पंजाब में 15वीं व् 16वीं शताब्दी में सिक्ख धर्म का उदय हुआ | पंजाब में गुरु नानक देव जी ने सिक्ख धर्म की स्थापना की | उनके बाद यहाँ नौ गुरु हुएं |

पंजाब को भारत का प्रवेश द्वार कहा जाता है क्योंकि विदेशी हमलावरों को पंजाब से होकर भारत में प्रवेश मिलता था | 

पंजाब को भारत की तलवार भी कहा जाता था | क्योंकि यहाँ के लोग बहुत बहादुर हैं, उन्होंने विदेशी हमलावरों के साथ बहुत युद्ध लड़ें | इसलिए पंजाबियों ने भारत कि रक्षा में एहम भूमिका निभायी है |

पंजाबी भाषा विश्व में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में 10वें स्थान पर आता है | और कनाडा में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा में तीसरे नंबर पर आता है |
प्रति हज़ार आबादी में कारों की स्वामित्व की अधिकतम संख्या चंड़ीगढ़ है जिसमे 100 कार/1000 लोग हैं |
पंजाबी लोग अपने ख़ास मेहमाननवाज़ी और शेर दिल जैसे साहस के कारण भी मशहुर है |

No comments:

Post a Comment