1. भारत का सबसे पुराना हाई कोर्ट इलाहाबाद में है।
2. उत्तर प्रदेश रेलवे नेटवर्क में भारत में प्रथम स्थान पर है।
3. भारत देश के दो महाकाव्य रामायण और महभारत उत्तरप्रदेश की ही भूमि पर लिखा गया है।
4. उत्तर प्रदेश की जीडीपी लगभग $150 बिलियन है, इतनी जीडीपी आइसलैंड, ओमान, बांग्लादेश, हंगरी जैसे देशो से अधिक है।
वाराणसी को भारत की सांस्कृतिक राजधानी कहा जाता है। यह उत्तर प्रदेश में स्थित है। शहर को दुनिया के सबसे पुराने लगातार बसे शहरों में से एक माना जाता है। यह शहर अपने मंदिरों और गंगा नदी के घाटों के लिए प्रसिद्ध है। माना जाता है कि यह शहर लगभग 3,000 साल पुराना है।
7. यूपी के इलाहाबाद कुम्भ मेले में लगभग 12 करोड़ लोग आते है, यह मेला विश्व का ऐसा मेला है, जहा सबसे ज्यादा लोग आते है।
8. 1950 से पहले उत्तर प्रदेश यूनाइटेड प्रॉविंस के नाम से जाना जाता था। 1950 के बाद ही इसका नाम उत्तर प्रदेश पड़ा।
9. मथुरा के निकट बरसाना की लठ्मार होली काफी ज्यादा प्रसिद्ध है।
11.उत्तर प्रदेश एक ऐसा प्रदेश है, जो राजनीति की दिशा और दशा तय करती है, क्योकि यहाँ लोकसभा की 80 सीटे और राज्यसभा की 31सीटे है।
12. उत्तर प्रदेश में ब्रजऔर अवधी के साथ-साथ 40 और अन्य बोलियाँ बोली जाती है।
14. यूपी के कन्नौज जिले में इत्र बहुत ही ज्यादा मात्रा में बनाया जाता है, अगर आप इस शहर से गुजरेंगे तो आपको गुलाबो की खुशबू हवा में महसूस करने को मिल जायँगी।
16. आर्यो द्वारा कई पवित्र ग्रंथ उत्तर प्रदेश की भूमि पर लिखे गए है।
17. महात्मा बुद्ध ने अपना सबसे पहला उपदेश उत्तर प्रदेश में दिया है।
18. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है।
19. उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री गोविन्द वल्लभ पंत और प्रथम राजपाल सरोजनी नायडू थी।
22. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ नबाबो का शहर माना जाता है।
23. हिंदी के महान लेखक मुंशी प्रेमचंद, कबीरदास, महादेवी वर्मा, तुलसीदास, भारतेंदु हरिश्चंद्र, जयशंकर प्रसाद, हरिवंश राय बच्चन, भगवती चरण वर्मा और बहुत से ही ऐसी महान लेखक उत्तर प्रदेश से ही है
20.भारत के कुल गन्ना उत्पादन में आधे गन्ना को उत्पादन उत्तर प्रदेश अकेला करता है, इसी वजह से उत्तर प्रदेश को “चीनी का कटोरा” के नाम से भी जाना जाता है।
उत्तर प्रदेश वीडियो 👇🏻👇🏻https://youtu.be/26pDPI1tGE8
No comments:
Post a Comment