इस धारावाहिक को मुख्यतः वाल्मीकि रामायण और तुलसीदास रामचरितमानस के आधार पर निर्मित किया गया | जैसा कि आप सभी को पता कि भगवान राम , विष्णु भगवान के नवे अवतार थे और रामायण की पुरी कहानी भगवान राम के चरित्र पर आधारित है |
Video - https://youtu.be/AtutDY1aGPg
इस धारावाहिक का पहला एपिसोड 25 जनवरी 1986 को दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था जो हर रविवार को सिर्फ आधे घंटे के लिए प्रसारित होता था |
इस आइकॉनिक शो ने आज भी टीआरपी के सभी रिकॉर्ड को तोड़कर रख दिया है।
इस टीवी सीरियल में अरुण गोविल ने भगवान राम का और दारा सिंह ने महाबली हनुमान का किरदार निभाया था जिसके बाद से पुरे देश की जनता उनको राम और हनुमान की तरह पूजने लगी थी | इस नाटक की लोकप्रियता इतनी थी लोग इस नाटक के पात्रो को जीवंत देखते थे |
दुनिया का सबसे ज्यादा देखा गया मिथकीय धारावाहिक
एक बार जब भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका जब जयपुर के बिडला मंदिर आये तो उन्हें देखने के लिए उस समय 40000 लोगो की जनता खडी थी जो केवल उनकी एक झलक के लिए तरस गयी थी |
लोग रामायण के किरदारों से इस कदर जुड़ चुके थे कि उन्होंने दीपिका और अरुण गोविल को पूजना तक शुरू कर दिया था। इस सम्मान के कारण अरुण गोविल ने पब्लिक में सिगरेट पीना भी छोड़ दिया था
सीरियल में महाराज दशरथ का रोल बालधुरी ने निभाया था जबकि रानी कौशल्या का किरदार जयश्री गडकर ने निभाया था। ये दोनों असल जिंदगी में भी पति-पत्नी थे
इस नाटक को अमेरिका , यूरोप ,अफ्रीका और एशिया के कई देशो में भी प्रसारित किया गया जिससे रामायण का सन्देश पुरे संसार में फैला और हिन्दू धर्म के महत्ता पुरे विश्व में बढी |
रामायण के निर्माण के लिए रामानंद सागर को ढेरो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय इनाम दिए गये |
रामायण का अपना एक वर्ल्ड रिकॉर्ड लिम्का बुक और वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है जो सबसे ज्यादा देखा जाने वाला पौराणिक नाटक “Worlds Most viewed Mythological Serial” था |
दूरदर्शन उस समय अपने प्रारभिक दौर में था और इस नाटक को देश की 90 प्रतिशत आबादी देखती थी |
ऐसा बताया जाता है कि दूरदर्शन केवल इसी नाटक से एक सप्ताह के उस समय 40 लाख कमा लेता था जो दूरदर्शन की आय का मुख्य स्त्रोत था |
इस नाटक को देखने वाले केवल हिन्दू नही बल्कि हर धर्म के लोग इस नाटक को बड़े चाव से देखते थे |
रामायण की लोकप्रियता और अपार सफलता को देखते हुए रामानंद ने उत्तर काण्ड को कुव कुश सीरियल में दिखाया जो रामायण खत्म होने के तुरंत बाद शुरू हो गया था |
इसमें भी कलाकार रामायण वाले ही थे और इसके भी 39 एपिसोड प्रसारित किये गये | देश की जनता ने इसे भी बहुत पसंद किया |
हाल ही में एक मीडिया बातचीत में, प्रेम सागर, जो रामायण पर रामानंद सागर के सहायक थे, ने खुलासा किया कि शो की शूटिंग के दौरान, वे हर दिन सैकड़ों लोगों से मिलते थे, जो शूटिंग देखने के लिए दूर-दूर से आते थे।
सागर ने खुलासा किया कि उस समय, दर्शकों में इतना धैर्य था कि हर कोई चुपचाप कतार में खड़ा हो जाता था और दर्शकों के हिस्से से सेट पर कोई शोर नहीं हुआ करता था। शो के निर्माता उस समय भीड़ का सारा खाना और रहने का खर्च वहन करते थे।
असलम खान ने रामायण में तमाम छोटे किरदार निभाए थे। उन्होंने शो में केवट के सेनापति, समुद्र देव, साधू, जासूस, राक्षस, सीता के स्वयंवर में गायक, वानर सेना में सिपाही समेत कई बार राम के बॉडी डबल के तौर पर भी काम किया।
No comments:
Post a Comment