Friday, April 5, 2019

निरहुआ दिनेश लाल यादव के बारे में रोचक तथ्य जो शायद आप नहीं जानते, nirahua dinesh lal yadav bhojpuri star

दिनेश लाल यादव ऊर्फ निरहुआ एक ऐसा नाम जिसके संघर्ष और कामयाबी को एक लेख में बता पाना काफी जटिल कार्य है, क्योंकि इस व्यक्ति ने गरीबी की चादर भी देखी है और अमीरी का स्वाद भी चखा है। इसकी जिंदगी काफी परेशानियों के साथ गुजरा हुआ इसने अपनी बचपन की दिनों में काफी परेशानी का सामना किया जो आगे जाकर उसके जीवन में काफी काम आया । और किसी ने कहा जो इंसान कठिनाईयों से आगे जाता है उसको हमेशा ही परिश्रम का महत्व पता होता है। यहीकारण है कि दिनेश लाल यादव ने अपने ऊपर घमंड और स्टार होना का कभी भी एहसास होने नही दिया । वो बहुत ही सीधा साधा इसान है।
आज हम जिस निरहुआ को भोजपुरी का सलमान खान कहते है, उस व्यक्ति का जीवन उतना साधारण नही है जैसा की प्रतीत होता है। बड़े परदे पर जीवंत अभिनय करने वाले निरहुआ का असल जीवन काफी कठिनाइयों से भरा था। अपने कैरियर की शुरुवात बिरहा गायकी से करने वाले निरहुआ आज भोजपुरी इंडस्ट्रीज के सुपरस्टार कहे जाते हैं। आज भोजपुरी इंडस्ट्रीज में शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा जो हुआ को नहीं जानता होगा।


google
आमदनी कम होने के कारण गरीबी और मुफलीस में जीवन बिताने को बेबस दिनेश लाल यादव के पिताजी दिनेश और उनके छोटे भाई के साथ कोलकाता आ गए। और मजदूरी करने लगे और अपने परिवार का पालन पोषण करने लगे। कोलकाता में ही दिनेश और उनके छोटे भाई प्रवेश ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा प्राप्त की।कुछ साल गुजरने के बाद वो वापस अपने गाँव लौट आये और गाजीपुर से ग्रेजुएशन पूरी की। शिक्षा ग्रहण करने के बाद उनके पिता चाहते थे कि उनका लड़का एक छोटी से नौकरी कर ले और अपने परिवार का जीवन यापन करे। पर दिनेश लाल यादव को ये मंजूर नहीं था वो अपने चाचा की तरह एक बिरहा गायक बनना चाहते थे क्योकि उनके चाचा जी एक बिरहा गायक थे।

google
कुछ समय के बाद उनकी शादी मनसा नामक युवती से हो गयी जो उनके लिए बहुत ही भाग्यशाली साबित हुई पर ये शादी ज्यादा दिन नहीं चल सका और उनका तलाक हो गया और उसके बाद दिनेश लाल यादव ने हिंदी फिल्म दुनिया की कलाकार पाखी हेगड़े से शादी कर ली। तथा चाचा विजय लाल यादव की मदद से दिनेश लाल यादव के गायन द्धारा 2003 में एक म्यूजिक एलबम रिलीज हुआ जिसका नाम था निरहुआ सटल रह। जिसने दिनेश लाल यादव की पूरी जिंदगी ही बदल दी । उसका ये एलबम भोजपुरी सुनने वालों को काफी पसंद आया और वह एक सुपरहित सिंगर बन गए। और बाद में वह निरहुआ के नाम से प्रसिद्ध हो गए। और उसके बाद उन्होंन जिंदगी में काफी भी पीछे नहीं देखा और उसके बाद उनकी पहली भोजपुरी फिल्म मिली जिसका नाम था निरहुआ रिक्सावाला जिसमें दिनेश लाल यादव ने सफलता के झण्डा स्थापित कर दिया। उसके बाद भोजपुरी फिल्म दुनिया को एक नया सितारा मिल गया । उसके बाद निरहुआ ने एक से बड़कर एक फिल्में की जिसमें सफलता ही मिली। और निरहुआ को फिल्म दुनिया का सुपरस्टार बना दिया।


No comments:

Post a Comment