Monday, March 18, 2019

उत्तर प्रदेश की इस सच्चाई को आप नहीं जानते | Amazing Facts about Uttar Pradesh in hindi, INFOGURUDEV






भारत का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है और इस राज्य के बारे में आपको ज्यादातर बातें पता भी होंगी या हो सकता है आप में से कुछ लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले ही होंगे। ये तो हमलोग जानते हैं की ताजमहल, नवाबो का शहर लखनऊ, बनारस का घाट, कनपुरिया भाषा और वहां के अनोखे अंदाज़, कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा और वहां का पेडा, अयोध्या में भगवान राम की जन्मभूमि  और इलाहबाद के संगम के कारण उत्तर प्रदेश पूरी दुनिया में मशहूर है।


 
अगर हम बात करें उत्तर प्रदेश राज्य की कानून व्यवस्था, क्षेत्रवाद, राजनीति और जातिवाद तो इनमे से आपको ज्यादातर बातें पता होंगी लेकिन उत्तर प्रदेश राज्य के इतिहास के बारे में आपको ज्यादातर बातें या तथ्य आपको शायद ही मालूम होंगे। तो आइये जानते हैं उत्तर प्रदेश राज्य से जुड़े कुछ ऐसे ही रोचक तथ्यों के बारे में

क्या आपको पता है की भारत के संविधान लागू होने से पहले उत्तर प्रदेश राज्य अस्तित्व में ही नहीं था। जो राज्य आज उत्तर प्रदेश के नाम से जाना जाता है वह राज्य 1950 से पहले यूनाइटेड प्रोविंस के नाम से जाना जाता था। यानी कुल मिलाकर बात ये है की 1950 में इस राज्य का नाम उत्तर प्रदेश पड़ा।
 

भारत के इतिहास में भी उत्तर प्रदेश राज्य का महत्वपूर्ण योगदान है। अगर हम प्राचीन समय की बात करें तो भारत देश जब 16 महानजनपदों में बंटा था तो इन 16 जनपदों में से 7 महाजनपद केवल उत्तर प्रदेश में ही थे।
 

उत्तर प्रदेश राज्य हर चीज में आगे रहा है फिर चाहें हम धर्म से जुड़े मसलो की ही बात क्यों न करें।उत्तर प्रदेश की भूमि से ही बौद्ध और जैन जैसे धार्म पूरी दुनिया भर में फैले हैं। बुद्ध को महानिर्वाण की प्राप्ति कुशीनगर में ही हुई थी।
 

प्राचीन इतिहास के आखिरी बड़े सम्राट हर्षवर्धन की भी नगरी कन्नौज में ही है। और कान्नौज उत्तर प्रदेश राज्य का एक जिला है।
 

अकबर ने तो उत्तर प्रदेश की जमीन को ही अपना सब कुछ मान लिया था और यही कारण था की उसने इलाहाबाद और फतेहपुर सीकरी में किले बनवाये।
 


उत्तर प्रदेश की धरती का इतिहास 4000 वर्ष से भी ज्यादा पुराना है। बताया जाता है की गंगा का पानी और उत्तर प्रदेश की मिटटी आर्यों को तो इतना ज्यादा भा गयी की वे यही बस गए।
 

आबादी के मामले में भी उत्तर प्रदेश सबसे आगे है। इस राज्य की आबादी 20 करोड़ से भी अधिक है। इतनी आबादी तो समूचे ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में भी नहीं है।
 

राजनीति के क्षेत्र में भी यह प्रदेश सबसे आगे रहा है क्योकि देश के सर्वाधिक प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश ने ही दिए हैं।
 

उत्तर प्रदेश राज्य में ही सर्वाधिक लोकसभा सीटें (80) और सर्वाधिक राज्यसभा सीटें (31) हैं। यहाँ की विधान सभा सदस्यों के लिहाज से यह देश की सबसे बड़ी विधान सभा है।
 

उत्तर प्रदेश राज्य का 90 प्रतिशत भाग गंगा के मैदान में है।
 

उत्तर प्रदेश में कई नदियाँ हैं जिनमें गंगा, यमुना, चम्बल, गोमती, सोन, घागरा आदि मुख्य नदियाँ हैं।
 

उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले तथा 18 मंडल हैं जिसके कारण उत्तर प्रदेश सर्वाधिक जिलो वाला प्रदेश है।
 

उत्तर प्रदेश का सोनभद्र जिला देश मात्र एक ऐसा जिला है जो अकेले ही अपनी सीमाओं से चार प्रदेशो को छूता है।

1 comment:

  1. mai uttar prasdesh ke kanpur jile ka rahne wala hu aap ke is article ko padh kar mujhe apne pardesh be garv hai.
    ajj mujhe bhut jarui fact about Uttar Pradesh ke bare m pta chla hai.

    ReplyDelete