Monday, April 1, 2019

डिंपल यादव | अखिलेश का लेडी लक | Dimple Yadav MP Kannauj | Saifai | Mulayam Singh yadav


डिम्पल यादव एक भारतीय राजनेत्री तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, विधान मण्डल दल के नेता व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव की धर्मपत्नी हैं जो कि कन्नौज से निर्विरोध सांसद चुनी गई हैं। उनके तीन बच्चे हैं-अदिति, टीना और अर्जुन

 राजनीतिक क्षेत्र में पहला चुनाव वे हार गयीं लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। अन्तत: उनके पति अखिलेश यादव ने अपने द्वारा जीती गयी कन्नौज लोक सभा सीट उनके लिये खाली कर दी। डिम्पल ने इस सीट के लिये अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।

मुकाबले में कांग्रेस, भाजपा और बहुजन समाज पार्टी ने उनके खिलाफ अपना प्रत्याशी ही नहीं उतारा, जिसका परिणाम यह हुआ कि 2012 का लोक सभा उप-चुनाव उन्होंने निर्विरोध जीतकर उत्तर प्रदेश में एक कीर्तिमान स्थपित किया।

राजनीति में अपने पति का हाथ बटाने के लिये वे मुख्य मन्त्री अखिलेश यादव का ट्वीटर व फेसबुक अकाउण्ट स्वयं देखती हैं।

सेलेब्रिटी सांसद बनीं डिंपल डिंपल यादव उत्तर प्रदेश में सेलेब्रिटी सांसद के रूप में भी जानी जाती हैं। हर बड़े बिजनेस घराने और संस्थान अपने कार्यक्रमों में श्रीमती यादव को आमंत्रित करने की होड़ में रहती हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव के राजनीतिक जीवन के बारे में तो सभी लोग जानते हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। हम आपको बता रहे हैं अखिलेश यादव और डिंपल की पहली मुलाकात से शादी तक का सफर की कहानी। (Gettyimages)


अखिलेश यादव और डिंपल यादव की पहली मुलाकात लखबऊ में हुई थी, उस वक्त अखिलेश की उम्र 25 साल और डिंपल की उम्र 21 साल थी।

डिंपल के पिता कर्नल थे और वह उत्तराखंड के उधमसिंहनगर में पैदा हुई थीं। उनकी पढ़ाई पुणे में हुई है।

डिंपल लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर रही थी, उसी दौरान उनकी मुलाकात अखिलेश यादव से हुई।


अखिलेश और डिंपल की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी का फैसला किया।

हालांकि हर प्रेमकहानी की तरह इनकी प्रेम कहानी में भी उतार-चढ़ाव आए। मुलायम सिंह यादव को शुरुआत में ये रिश्ता मंजूर नहीं था।


कहा जाता है कि उस वक्त मुलायम के खास दोस्त अमर सिंह ने उन्हें दोनों की शादी के लिए मनाया और 1999 में दोनों की शादी हुई।
और पढ़ें

अखिलेश और डिंपल के तीन बच्चे हैं।


डिंपल भी सांसद हैं और दोनों राजनीतिक जीवन में व्यस्त होने के बावजूद अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहे

No comments:

Post a Comment