Friday, November 13, 2020

Bollywood actor Asif Basra dies by suicide | Asif Basra Biography Hindi | #SSR SSR |PATALLOK | Sanjh

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी अब तक सुलझी भी नहीं थी। फैंस सुशांत के गम को ही भुला नहीं पा रहे थे। इसी बीच खबर आई है कि बॉलीवुड में कई फिल्मों में अपनी छाप छोड़ देने वाले अभिनेता आसिफ बसरा ने आत्महत्या कर ली। आसिफ की उम्र महज 53 साल थी। उन्होंने ये कदम क्यों उठाया इसकी छानबीन अभी चल रही है।
https://youtu.be/9jr_RYW8kYU
आसिफ बसरा का जन्म 27 जुलाई 1967, अमरावती महाराष्ट्र हुआ था। 

आसिफ ने अपने करियर की शुरुआत रंगमंच से की। यहां से उन्होंने अभिनय की बारीकियां सीखी। कई सालों तक थिएटर करने के बाद उन्होंने छात्रों को भी सिखाना शुरू किया। उनके पास सैकड़ों छात्र थिएटर सीखने आते थे।हिमाचल प्रदेश से आसिफ का गहरा रिश्ता रहा। यहां के सिनेमा के लिए उन्होंने खूब योगदान दिया। हिमाचली भाषा में बनी उनकी फिल्म 'सांझ' ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खूब चर्चा बटोरी थी। सांझ फिल्म को दो अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल थे। 16 जनवरी 2017 को अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुए 'बोरैगो स्प्रिंग्स फिल्म फेस्टिवल' में 'सांझ' फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म के अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इस फेस्टिवल में दुनिया भर से आई 750 फिल्मों से सांझ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित किया गया था।
थिएटर में मंझने के बाद आसिफ ने फिल्म इंडस्ट्री की तरफ रुख किया। आसिफ पहली बार जी टीवी के सीरियल 'वो' में नजर आए थे। यह सीरियल साल 1998 में आया था। इसके बाद उन्हें मिलिंद सोमन की फिल्म रूल्स प्यार का सुपरहिट फॉर्मूला में देखा गया था

आसिफ बसरा को बॉलीवुड में असली पहचान अनुराग कश्यप की फिल्म 'ब्लैक फ्राइडे' से मिली थी। यह फिल्म साल 2004 में आई थी। इस फिल्म में आसिफ बसरा के किरदार का नाम शहनवाज कुरैशी था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।

साल 2006 में आसिफ बसरा की मेहनत रंग लाई और वह हॉलीवुड जा पहुंचे। अमेरिकन कॉमेडी फिल्म आउटसोर्स में आसिफ ने अपना हुनर दिखाया। इसका निर्देशन जॉन जेफकोट ने किया था।

साल 2010 में आई फिल्म वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई में आसिफ ने इमरान हाशमी के पिता का किरदार निभाया था। इसमें उनके अभिनय की तारीफ हुई। उन्होंने वेब सीरीज पाताल लोक में भी काम किया था। उन्होंने आखिरी बार हॉटस्टार की वेब सीरीज होस्टेजेस में काम किया था।

आसिफ बसरा ने अपने पालतू कुत्ते की बेल्ट से फंदा बनाकर आत्महत्या की है। बताया जा रहा है कि वह गुरुवार की दोपहर अपने कुत्ते को घुमाने ले गए थे। कुछ देर बाद कमरे में उनका शव मिला।

No comments:

Post a Comment